अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यानी यूके राइडर ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में शानदार एंट्री की। दावा किया जा रहा था कि अनुराग भी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की तरह शो में हंगामा मचाएंगे, जिससे बिग बॉस की टीआरपी को फायदा होगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस शो में अनुराग काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। लगातार इधर-उधर की बातें करने की वजह से उन्हें कई बार गॉसिप का टैग दिया गया है। अब अनुराग डोभाल ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। उन्होंने मनारा चोपड़ा के सामने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बारे में खुलकर बात की।
मुनव्वर फारूकी पर लगा बड़ा आरोप

दरअसल, बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार के दौरान एक टास्क हुआ था, जिसमें मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारूकी को एक दिन का समय दिया था। इस टास्क के बाद सभी मन्नारा को मुनव्वर कहकर चिढ़ा रहे थे। कई बार उन्हें यहां भाभी भी कहा जाता था, जिससे वह अपडेट रहती थीं। इसी दौरान उसे मुनव्वर की पहली शादी के बारे में भी पता चलता है, जिससे वह हैरान रह जाती है। इसी बीच अनुराग डोभाल मन्नारा चोपड़ा को एक नई कहानी सुनाते हैं। अनुराग का दावा है कि मुनव्वर फारूकी एक पुराने रियलिटी शो में एक नाबालिग लड़की को डेट कर चुके हैं। अनुराग का कहना है कि मुनव्वर एक नाबालिग लड़की को डेट कर चुके हैं, जो उनके साथ एक रियलिटी शो में थी। वह कुछ दिन पहले ही 18 साल की हुई है।
मन्नारा चोपड़ा थी कन्फ्यूज अनुराग डोभाल की बात सुनकर

मन्नारा चोपड़ा भी काफी कंफ्यूज हो जाती हैं और इस वजह से वह रिंकू और ऐश्वर्या शर्मा से इस बारे में बात करती हैं। इस दौरान रिंकू ने उन्हें बताया कि मुनव्वर शादीशुदा है और उनका तलाक हो चुका है। उनका एक बेटा भी है। अब उसकी एक गर्लफ्रेंड है। इस पर मन्नारा सवाल करती हैं कि फिर उनकी गर्लफ्रेंड को सभी लोग भाभी कहकर क्यों बुलाते हैं? तब ऐश्वर्या और रिंकू ने उन्हें समझाया कि गर्लफ्रेंड को भाभी भी कहते हैं। हालांकि, ये मामला अभी तक मुनव्वर फारूकी तक नहीं पहुंचा है। वह इसे कैसे लेता है? ये देखने वाली बात होगी।