Shahrukh Khan को लेकर आई बुरी ख़बर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अब बहा रहे है आसूं 

Nitin

शाहरूख खान (Shahrukh Khan) को लेकर बुरी ख़बर आ रही हैं। अमेरिका में शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के घायल होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है। आपको बता दे कि शाहरुख अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग सेट पर एक्शन के दौरान उन्हें चोट लग गई और उनकी नाक से खून बहने लगा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रक्तस्राव रोकने के लिए उनकी एक छोटी सर्जरी भी करी। चलिए बताते हैं, आपको अब कैसे है बॉलीवुड के किंग खान?

 

सेट पर घायल हुए शाहरुख खान

0eb006efb99f6562ed1ffba876721dc7f28e7cf72124d73202e071154696c730.0

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी टीम को बताया कि डरने की कोई बात नहीं है, बस खून बहने से रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करी गई है। सर्जरी के बाद शाहरुख भारत वापस आ गए हैं और चोट से सही ही रहे हैं। शाहरुख के घायल होने की खबर फैलते ही उनके फैंस बहुत डर गए हैं।

 

अपने घर पर आराम कर रहे है शाहरुख

वहीं उनके कई प्रशंसकों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बहरहाल, शाहरुख खान मुंबई स्थित अपने घर पर रेस्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब वह पहले से ज्यादा रिलैक्स हैं। खबर के लिखे जाने के बाद तक शाहरुख खान की टीम ने उनकी चोट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

कब रिलीज होगी जवान मूवी?

20230705 114358

गोरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में हैं। एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ का ट्रेलर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘जवान’ का ट्रेलर टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की रिलीज के समय रिलीज किया जाएगा, जो 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं शाहरुख के साथ।

पठान
पठान

शाहरुख खान आखिरी बार ‘पठान’ में नजर आए थे। इस फिल्म से एक्टर ने करीब चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। इसमें वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।