Bollywood Love Story : कभी एक दूसरे की जान हुआ करते थे ये सितारे, आज हैं एक-दूजे के लिए अजनबी!

Nitin

Bollywood Love Story : बॉलीवुड में कई जोड़ियां बनी है जिनकी मिसाल पूरी दुनिया देता है, लेकिन बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी भी थी जिसकी मिसाल पूरी दुनिया तो देती थी लेकिन वो जोड़ियां कभी मुकमल ना हो पाई या वो कभी एक दूजे को लिए बने ही नहीं थे। (Bollywood Celebrities Affair) चलिए आज आपको बताते है उन सेलिब्रिटीज की लव स्टोरी के बारे में जो कभी एक दूजे के लिए मरते थे और आज एक दूजे से बात नहीं करतें हैं।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय

91a513d8e8825d93e5d00034e1fdf68199ba1f91bf6a34bd17e0abcb31de1b2c.0

सलमान खान और ऐश्वर्या राय हम दिल दे चुके सनम मूवी की शूटिंग से ही एक दूसरे को दिल दे दिया था। लेकिन इनकी लव स्टोरी का अंत बेहद ही गंदा था। इन दोनो के ब्रेकअप की चर्चा सभी जगह होने लग गई। बात इतनी बिगड़ी की ऐश्वर्या राय ने सलमान खा पर मारपीट के आरोप लगाए। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर बच्चन परिवार की बहु बन गई।

सलमान खान-कैटरीना कैफ

a04a1332278ae1c065487b2fabcdcb8f568df9c81e8c34a9cfab038780635b15.0

ऑन स्क्रीन सुपरहिट जोड़ी सलमान और कैटरीना भले ही आज भी साथ काम करते है लेकिन इनका ब्रेकअप बहुत पहले ही हो चुका है। कैटरीना ने तो विकी कौशल के साथ शादी भी कर ली लेकिन सलमान खान अभी भी अनमैरिड है। बताया जाता है कि कैटरीना ने अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के साथ ज्यादा नजदीकियां बढ़ा ली थी यही इनके ब्रेकअप की वजह भी बनी।

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ

f1975ef623a5c23c7ea5ef9fd4011609b82a7cfe1c29748aa8a8f14aae5f167e.0

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने बहुत सी एक्ट्रेस को डेट किया उसमे से एक नाम कैटरीना कैफ का भी है। अजब प्रेम की गजब कहानी मूवी के दौरान की दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद कैटरीना रणबीर कपूर के संग हर जगह नजर आने लगी। तभी अजब प्रेम की गजब कहानी खुद रणबीर और कैटरीना की बन गई। कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आने लगा। पहला ट्विस्ट ये आया कि रणबीर और दीपिका डेटिंग कर रहे है। लेकिन दूसरे ट्विस्ट ने रणबीर और कैटरीना को अलग कर दिया। रणबीर की लाइफ में नर्गिस फाखरी ने बाजी मार मारी।यही दोनो के ब्रेकअप की वजह बनी।

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

a64b91f718c845201ef315ce40b42e13b817149f77654008c8180f677c3c5fe2.0

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी से पूरी इंडस्ट्री और जनता वाकिफ है। दोनो के फैंस के बीच छाए रहते है। इनकी लव स्टोरी कभी भी जुदा न होने वाले लव बर्डस की तरह थी दोनो ने शादी करने तक का मन बना लिया था लेकिन अफसोस जैसा दिखता है असल में वैसा होता नही है। रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को धोखा दिया जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया। इस धोखे की वजह से दीपिका डिप्रेशन तक में चली गई थी।