Karishma Kapoor : 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की फिल्मों का कौन दीवाना नहीं था। कपूर खानदान की पहली महिला जिसने परिवार के खिलाफ जाकर काम करने का फैसला किया और सुपरहिट फिल्में देकर अमिट छाप छोड़ी। लेकिन करिश्मा कपूर काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और न ही उन्हें किसी विज्ञापनों में देखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि करिश्मा कपूर एक तलाकशुदा सिंगल मदर हैं। लेकिन इसके बावजूद भी करिश्मा कपूर राहिसों वाली जिंदगी कैसे जी रही है चलिए आपको बताते हैं।
घर चलाने के करिश्मा कपूर करती है ये धंधा!

करिश्मा कपूर के बारे में हर किसी ने सोचा होगा कि बिना पैसे कमाए करिश्मा कपूर कैसे अपने बच्चों को लग्जरी लाइफ और अच्छी जिंदगी दे पाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसकी हकीकत, करिश्मा कपूर का तलाक सबसे मशहूर तलाक में से एक है क्योंकि उनका तलाक काफी महंगे तलाक में गिना जाता है। करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने डायवोर्स मनी के रूप में करिश्मा को मुंबई में अपना आलीशान बंगला दिया था, जिसमें आज करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ रहती हैं। इसके अलावा संजय कपूर अपनी बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने दस लाख भी देते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने अपने बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीदे हैं, जिसमें हर महीने 10 लाख का ब्याज मिलता है। ये सिर्फ करिश्मा कपूर को मिलता है।
आलीशान जिंदगी जीती है करिश्मा कपूर!

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता संजय कपूर से मिलने दिल्ली जाते रहते हैं, बच्चे और पिता दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और करिश्मा कपूर को इससे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं संजय कपूर की मौजूदा पत्नी प्रिया को दोनों बच्चों से कोई आपत्ति नहीं है। आपको बता दें कि करिश्मा के दोनों बच्चे अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं। फिल्में न करने के बावजूद करिश्मा कपूर बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टियों में खूब नजर आती हैं। यानी करिश्मा कपूर डायवोर्स लेके रानी जैसी लाइफस्टल जी रही हैं।