नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारत के माहौल में काफी बदलाव आया है। 2017 में करीब 7000 करोड़पतियों (Indian millionaire) ने भारत छोड़कर विदेश में नया आसियाना बसाया। 2017 में डोमिसाइल बदलने के मामले में चीन पहले नंबर पर है जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की डेटा के मुताबिक 2017 में 7000 करोड़पति, 2006 में 6000 करोड़पति और 2015 में 4000 करोड़पतियों (Indian Millionaire) ने भारत को छोड़ विदेश में नया आसियाना बसाया था।
चीन के 10000 करोड़पतियों ने छोड़ा देश
चीन की बात करें तो 2017 में करीब 10000 करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला। 2017 में तुर्की के 6000 करोड़पति, ब्रिटेन के 4000 करोड़पति और रूस के 3000 करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के करोड़पति अमेरिका, UAE, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को अपने नए घर के रूप में चुना। वही चीनी करोड़पतियों ने अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को नया आसियाना बनाया है।
तेजी से बढ़ रही है करोड़पतियों की संख्या
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत और चीन के लिए यह खतरा का विषय नहीं है। दोनों देशों में इससे कही तेज रफ्तार से करोड़पतियों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जो लोग भारत और चीन से दूसरे देश जाकर बसे हैं वे फिर से अपने देश वापस लौट सकते हैं।