नई दिल्लीः आज के दिन पूरे संसार में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा तथा प्यार को दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। यह हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। आज के दिन आर्थिक, समाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को खास सम्मान दिया जाता है। इस दिन महिलाओं के पसंदीदा कलर बैंगनी से आॅफिस या दफतर को सजाया जाता है।
8 March 2018, International Womens Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि बाहर के देशों में भी बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1909 में न्यूयाॅर्क शहर में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम विधि पर मनाया गया था। जिसके बाद 1917 में सोवियत संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय छुटटी की घोषणा किया था। आगे चलकर इस International Womens Day को मदर्स डे, वैलेंटाइन डे तथा फादर्स डे की तरह ही मनाया जाता है। अगर आपकी जिंदगी में भी कोई महिला हैं जैसे मां, बहन और पत्नी उन्हें भी इस दिन की बधाई दें। इस खास मौके पर दिल्ली पुलिस महिलाओं को कुछ खास तोहफे दे रही हैं।
युवाप्रेश की ओर से महिलाओं के लिए कुछ प्रेरणादायक विचार
