स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 926 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 215 पुलिस कर्मियों को उल्लेखनीय वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया है। 80 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है और 631 को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।
215 वीरता पुरस्कारों में से 123 पदक जम्मू-कश्मीर में साहस और शौर्य की कार्रवाई के लिए दिए गए हैं। उन्नतीस कर्मियों को वाम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में और आठ को पूर्वोत्तर क्षेत्र में उत्कृष्ट साहसी कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
वीरता पुरस्कार पाने वालों में 55 कर्मी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के, 81 जम्मू-कश्मीर पुलिस के, 23 उत्तर प्रदेश पुलिस, 16 दिल्ली पुलिस, 14 महाराष्ट्र और 12 झारखण्ड पुलिस के हैं। शेष पुरस्कृत पुलिस कर्मी अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हैं।