ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शीतकालीन सेवा शुरू हो जाएगी। इसी दिन से मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव हो जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य सेवायत श्री अनंत बिहारी गोस्वामी जी ने बताया कि 6th November Bhai Dooj से मंदिर में दर्शन के समय में परिवर्तन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 November से प्रात:काल दर्शन खुलने का समय प्रात: 8:45 से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। शृंगार आरती प्रात: 8:55 बजे और राजभोग आरती 12:55 बजे होगी। सायंकाल दर्शन खुलने का समय 4:30 से 8:30 बजे तक होगा। शयन आरती 8:25 पर होगी। सुबह 12 से 12:30 के बीच ठाकुरजी को भोग निवेदित किया जाएगा, जबकि शाम 7:30 बजे भोग आएगा।
बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य सेवायत श्री अनंत बिहारी गोस्वामी जी ने बताया कि ठाकुरजी को अब हल्की रेशमी पोशाकों के स्थान ऊनी कपड़े की पोशाकें धारण कराई गईं हैं। ठाकुरजी को सर्दी न लगे, इसके लिए रजत जड़ित शयन शैया पर पशमीने की चादर, शेमल की रुई वाली रजाई, तकिये बिछाए जाते हैं।
उन्होने आगे बताया कि सर्दियों में चार बार सुबह, दोपहर, शाम और रात को हिना, केसर, कस्तूरी के इत्र से ठाकुरजी की मालिश की जाती है।