कहते हैं कि जिन्दगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। अमेरिका की एक लड़की के जीवन पर यह बात एकदम सटीक बैठती है। सूडान मूल की एक अश्वेत अमेरिकी लड़की Anok Yai आज दुनिया की सबसे महंगी मॉडल है। रंग काला होने के बावजूद यह लड़की दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब पा चुकी है। कह सकते हैं कि इस लड़की ने आज सुंदरता के मायने ही बदल दिए हैं।
तस्वीरों ने बदली दुनिया
Anok Yai सूडान मूल की है, लेकिन उसका जन्म मिस्त्र में हुआ। साल 2000 में उनका परिवार अमेरिका आ गया। Anok Yai एक आम लड़की की तरह अमेरिका में अपना जीवन बिता रही थी। इसी साल अक्टूबर माह में अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अनोक की एक फैशन फोटोग्राफर ने कुछ तस्वीरें क्लिक की, जिन्हें अनोक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते ये तस्वीरें इतनी वायरल हुई कि अनोक के पास मॉडलिंग के ऑफर आने लग गए। इसका नतीजा है कि आज अनोक एक सफल और दुनिया की सबसे महंगी मॉडल हैं। वह एक घंटे के 15000 डॉलर चार्ज करती हैं। अश्वेत होने के बावजूद अनोक ने सुंदरता को नया आयाम दिया है, जिस कारण Anok Yai आज दुनियाभर के लोगों के प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं।
हमें दिमाग खोलने की जरुरत !
जैसा कि आप लोगों ने भी नोटिस किया होगा कि भारत में लोग, अश्वेत लोगों को बड़ी ही गलत निगाह से देखते हैं। उन्हें अक्सर अपने से कम आंका जाता है। आए दिन अफ्रीकी मूल के लोगों के खिलाफ होने वाली हिंसा इसका जीता-जागता सबूत है। लेकिन Anok Yai की कहानी कई लोगों की आंखे खोलने के लिए काफी है।