सरकार के द्वारा भारत में Corona Virus के चलते सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे . भीड़ वाली जगह से संक्रमण के फैलने की आशंका के चलते धार्मिक स्थलों में भक्तों एवं दर्शनार्थियों के आने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे.
मगर ऐसे में क्या मंदिर के अंदर भगवान अकेले हैं? क्या मंदिर में भगवान की सेवा अर्चना पूजा करने की कोई व्यवस्था नहीं? भक्तों के मन में यह विचार अवश्य आते रहते हैं, इसी शंका को दूर करने के लिए हमने श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के गुसाई अनंत गोस्वामी जी से संपर्क किया, आप सभी को जानकर बेहद प्रसन्नता होगी वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी का मंदिर अपनी निश्चित समय पर खुलता है एवं भगवान की सेवा नित्य प्रतिदिन पहले की भांति ही की जाती है यह बात सत्य है कि मंदिर में इस समय श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं दी गई है. मंदिर के पुजारी एवं सेवादार भगवान की निरंतर सेवा कर रहे हैं भगवान को निश्चित समय पर भोग लगाया जाता है भगवान की आरती की जाती है और भगवान की हर रोज की तरह पूजा अर्चना की जाती है .मंदिर के गोसाई इस बात से व्यथित है कि वही मंदिर जो हर समय भक्तों से भरा रहता है खाली खाली सूना सूना लगता है , भगवान अपने भक्तों को किसी भी रोग से ग्रसित देखकर कभी खुश नहीं होते इसलिए इस महामारी से बचने के लिए श्री बांके बिहारी मंदिर भी सरकार के दिए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कर रहा है. ध्यान रहे मंदिर में पूजा सेवा अर्चना गोस्वामी परिवारों द्वारा की जाती है और इस बात का खास ध्यान रखा जाता है की लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन ना हो इसलिए भक्तों को दर्शन के लिए अनुमति नहीं दी जाती.
“अनंत गोस्वामी जी ने बताया सभी गोसाई दिन-रात यही प्रार्थना करते हैं कि श्री बांके बिहारी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाए और पूरे भारत देश से इस महामारी का नाश हो यह महामारी हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में से खत्म हो जाए ऐसी ही प्रार्थना रोज की जाती है .“
गोस्वामी जी ने सभी भक्तों को यह निवेदन किया है कि Lockdown का पूर्ण रुप से पालन करें, भगवान श्री बांके बिहारी सब पर अपनी निरंतर कृपा बनाए हुए हैं और आगे भी बनाते रहेंगे वह समय भी जरूर आएगा जब दोबारा से हमें श्री ठाकुर बांके बिहारी जी के आनंदमई दर्शन मिलेंगे. आप सभी अपने घरों में ही हर रोज भगवान का ध्यान करें .
आप भगवान का ध्यान करने के साथ-साथ आप अपने आसपास के गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों का इस मुश्किल की घड़ी में साथ अवश्य दें, भगवान की कृपा पाने के लिए जहां उनका ध्यान करना अत्यंत आवश्यक है वही मुश्किल की घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करना भी बहुत ही पुण्य का कार्य है .इस समय भारत के ऊपर संकट है और इस संकट में मिलकर चलना होगा , एक दूसरे की सहायता करने से बिल्कुल भी ना घबराए.
बोलो वृंदावन बांके बिहारी लाल की जय राधे राधे
श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए या वृंदावन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप अनंत ऋषि गोस्वामी जी से उनके मोबाइल नंबर 9837230560 पर संपर्क कर सकते हैं.
Banke Bihari Temple Vrindavan Timings
Day | Timing |
---|---|
Monday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Tuesday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Wedesday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Thursday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Friday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Saturday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Sunday | 7:45 am – 12:00 pm 5:30 pm – 9:30 pm |
Banke Bihari Temple Vrindavan Darshan & Aarti Timings
Aarti | Summer (after Holi) | Winter (after Diwali) |
Darshan Time in Morning | 07:45 am to 12:00 pm | 08:45 am to 1:00 pm |
Shringar Aarti | 08:00 am | 09:00 am |
Rajbhog | 11:00 am to 11:30 am | 12:00 pm to 12:30 pm |
Rajbhog and Closing | 12:00 pm | 01:00 pm |
Darshan time in Evening | 05:30 pm to 09:30 pm | 04:30 pm to 08:30 pm |
Shayan Bhog | 08:30 pm to 9:00 pm | 07:30 pm to 8:00 pm |
Shayan Aarti and Closing | 09:30 pm | 08:30 pm |