नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार कुछ लड़कों ने एक लड़की (DU Girl) को लड़का समझकर पीट दिया। जब लड़की ने ये कहां कि मैं लड़की हूं तब आरोपी सुनते ही वाहां से भाग निकले।
देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन मार – पिट, लड़ाई – झगडे़ जैसी बाते सूनना मानो एक आम बात सी हो गयी है। दिल्ली हमारे देश के बाकी राज्यों में से दिल्ली एक ऐसा राज्य बन गया है, जहां लड़के – लड़कियां अक्सर देर रात तक घूमतें हुए नज़र आते है। दिल्ली की आबादी में ज्यदातर नौकरी और स्टडीज के लिए भारत के अन्य राज्यों के लोग देखे जाते ह। इन्ही सबके चलते दिल्ली में रात के 12 बजे तक सड़को पर लोगों का घूमना अब कोई बड़ी बात नहीं रही है। दिल्ली में इवनिंग कॉलेज, कोचिंग क्लासेस, नाईट शिफ्ट ड्यूटी यहां होती है। इन प्रतिक्रियाओ के चलते लोगों के पास समय ही नहीं रहे गया। कुछ इसलिए भी वह लेट नाईट आउट पर कुछ समय बिताने के लिए चले जाते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेल्ही तीसरे वर्ष की छात्रा (DU Girl)
अरुणाचल प्रदेश से आई DU (यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेल्ही) के तीसरे वर्ष की छात्रा मुखर्जी नगर के किसी पीजी में रहती है। शुक्रवार देर रात वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखकर आने के बाद होटल में खाना खा रहे थे। छात्रा (DU Girl) की किसी बात पर हुई बहस की वजह से वहां एक लड़का आया और छात्र की टोपी उतार फेकी जिसका छात्रा ने विरोध कर आरोपी को धक्का दे दियाऔर बात ज्यदा बढ़ गयी। छात्रा का बॉस्केटबॉल प्लेयर है जिसकी वजह से उसका कद काठी लड़को जैसा है। इस वजह से कोई उसे पहचान नहीं पाया कि वह छात्रा लड़का नही बल्कि लड़की। न पहचानने के चलते वह उस मारपीट का शिकार हो गयी। जैसे ही छात्रा ने बताया की वह लड़की है, हमलावर कार में बैठकर तुरंत फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस के दे दी गयी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सीसीटीवी फूटेज से सुराग भी मिल गया है।
घटना के बारे में दिल्ली पुलिस का कहना
दिल्ली पुलिस के अनुसार DU Girl अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह तृतीय वर्ष की छात्रा है। घटना से पहले इसके कुछ और दोस्त भी इसके साथ थे जो घर के लिए निकल गये थे और वह खाना खाने के लिए अपने एक दोस्त के साथ रुकी थी और उसने कैप लगाई हुई थी। होटल में किसी बात पर मामूली बहस ने इस घटना का रूप धारण कर लिया। जिस जगह पर घटना घटी उस जगह पर रोशनी कम थी। 3 आरोपियों ने छात्रा के साथ गाली गलौज के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल करने के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।