देश में इन दिनों बुलडोजर की काफी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान भी बुलडोजर की खूब बात हो रही थी। वहीं मध्य प्रदेश में कई जगह पोस्टर पर ‘बुलडोजर मामा’ लिखा दिखायी दिया। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की वजह से भी बुलडोजर की बात होने लगी है।
यूके के Prime Minister Boris Johnson इन दिनों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गुजरात के Chief Minister Bhupendra Patel के साथ पंचमहल में JCB Factory पहुंचे थे। घूमते-घूमते वह अचानक एक बुलडोजर पर चढ़ गए। वह गुरुवार को सुबह ही भारत पहुंचे हैं। उन्होंने भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी से भी मुलाकात की।
ब्रिटिश पीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना है। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा था, भारत आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। महान देश साथ आकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।