रिपोर्ट : विनीत दुबे
अहमदाबाद, 29 सितंबर, 2019 (युवाPRESS)। मंगलवार से अक्टूबर महीने का मंगलाचरण हो रहा है। यह महीना त्योहारों का महीना होगा, लिहाजा इस महीने में 15 दिन की राजकीय और सार्वजनिक छुट्टियों का आनंद मिलेगा। इस महीने में 11 दिन बैंक भी बंद रहने वाले हैं। इसलिये लोगों को चाहिये कि वे बैंक से जुड़े लेन-देन का कामकाज समय रहते कर लें। नवरात्रि पूर्ण होने के बाद 7 अक्टूबर को राम नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसलिये बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद दीपावली भी इसी महीने में आएगी, जिसमें दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 4 रविवार और दो शनिवार को भी छुट्टियाँ रहेंगी। इसी प्रकार कुछ अन्य त्योहारों के चलते भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
अक्टूबर में कौन-कौन से दिन बंद रहेंगे बैंक

- सितंबर का महीना खत्म हो रहा है और अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है। इस महीने में कई बड़े त्योहारों के कारण महीने के 31 दिन में से 16 दिन नियमित कामकाज होगा और 15 दिन का अवकाश मिलेगा। 11 दिन बैंक भी बंद रहेंगे, यानी बैंकों में भी कुल 20 दिन ही कामकाज होगा। इसलिये आवश्यक है कि लोग बैंक से जुड़े लेन-देन के कामकाज को समय रहते पूरा कर लें और बैंक में जाने से पहले यह जरूर देख लें कि उस दिन बैंक में छुट्टी तो नहीं ?
- अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद दूसरे ही दिन बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
- इसके बाद 5 अक्टूबर शनिवार को महासप्तमी के मौके पर ओडिशा, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में राजकीय अवकाश रहता है। हालाँकि इस दिन उपरोक्त राज्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर कामकाज चालू रहेगा, परंतु 6 अक्टूबर को रविवार का दिन है, इसलिये इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक छुट्टी रहेगी और सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे।
- नया सप्ताह शुरू होते ही सोमवार और मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी। 7 अक्टूबर को राम नवमी पर कई राज्यों में राजकीय अवकाश रहेगा, जबकि 8 अक्टूबर को दशहरे की सार्वजनिक छुट्टी के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- इसके बाद इसी सप्ताह 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होगा, इसके अगले दिन रविवार है, इसलिये 12 व 13 अक्टूबर को फिर दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर को भी रविवार का दिन होने से बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- महीने के अंतिम सप्ताह में बैंक लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे। क्योंकि 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है और इसके अगले दिन दीवाली और रविवार का दिन है। इसलिये बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा (गुजरात में नूतन वर्ष शुभारंभ) और मंगलवार को भाई दूज की छुट्टी रहेगी।
- इसके बाद महीने के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में राजकीय अवकाश रहेगा।
- इस प्रकार पूरे महीने के दौरान राजकीय और सार्वजनिक मिला कर पूरे देश में कुल 15 दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि 11 दिन बैंकों में भी अवकाश रहेगा। पहले सप्ताह में दो दिन बैंक बंद रहेंगे और 2 व 6 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। दूसरे सप्ताह में 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को क्रमशः राम नवमी और विजया दशमी की छुट्टी रहेगी। जबकि इसी सप्ताह 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और फिर रविवार की लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी। तीसरे सप्ताह में केवल 1 दिन रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी और 14 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक बैंकों में लगातार काम होगा।
- इसके बाद चौथे और अंतिम सप्ताह में फिर लगातार 4 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद तुरंत दीपावली त्योहार के दो दिन की छुट्टी रहेगी।
Article Tags:
BANK HOLIDAY IN OCTOBER 2019 · BUMPER PUBLIC HOLIDAY IN OCTOBER · DIPAWALI · DIWALI · GADGETED HOLIDAY IN OCTOBER 2019 · NAVRATRI HOLIDAY · Ram Navami · VIJAYA DASHMIArticle Categories:
News