केन्द्र ने तेज बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद स्थगित कर दी है। बारिश से पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई में देरी हुई है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने दोनों राज्यों में किसानों की परेशानियों को देखते हुए तथा उनके हितों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य- एम.एस.पी पर धान की खरीद 11 अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय किया है।
Article Categories:
News