आज साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2018) है। इसे लेकर पूरी दुनिया में उत्सुकता का माहौल है। दरअसल चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) के समय चंद्रमा (Moon) का रंग लाल, नीला और सफेद होगा। अन्तिम बार ऐसा साल 1866 में हुआ था। भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं है, खगोलीय दृष्टि से भी बुधवार को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) काफी अहम है।
चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2018)
चंद्र ग्रहण का समय – शाम 5:18 मिनट से लेकर 8:42 बजे तक
चंद्र ग्रहण का अवधि – 3 घंटे 24 मिनट के करीब
सूतक काल प्रारम्भ – सुबह 8:18 बजे से
सूतक काल समाप्त – रात्रि 8:42 बजे तक
इन कामों का करें निषेध – भोजन पकाना, भोजन करना, सोना नहीं चाहिए।
ये काम करें – ध्यान, मंत्र जाप, ईश्वर की अराधना
Chandra Grahan effect on Zodiac
मेष राशि (Aries)- पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे, प्रॉपर्टी के मामले में सावधानी बरतें।
वृष राशि (Taurus) – इस राशि के लोगों के अपने छोटे भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)- क्रोध बढ़ेगा, वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि (Cancer) – स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) – आर्थिक लेन-देन में नुकसान की संभावना, खर्चे बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) – इस राशि के लोगों पर इस चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) का असर बेहद कम होगा, बस किसी विवाद से बचें।
तुला राशि (Libra)- मानसिक कष्ट और विवाद बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) – बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) – वाहन चलाने में सावधानी रखें और व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
मकर राशि (Capricorn) – घर की शांति में खलल पड़ सकता है, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
कुम्भ राशि (Aquarius)- वाणी पर संयम रखें, बेवजह किसी से बहस ना करें।
मीन राशि (Pisces) – पेट का ख्याल रखें, संतान का कष्ट हो सकता है।