निर्मला सीतारमन वित्त मंत्री और स्मृति महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बनाई गईं
गड़करी सड़क-परिवहन, रविशंकर सूचना-प्रसारण और निशंक मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए गए
अहमदाबाद, 31 मई, 2019। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के 16 घण्टे बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सदस्यों के विभागों का बँटवारा कर दिया। इस बँटवारे के अनुसार पहली बार लोकसभा पहुँचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी-BJP) अध्यक्ष अमित शाह को देश का गृह मंत्री बनाया गया है। वे राजनाथ सिंह की जगह लाए गए हैं। राजनाथ को रक्षा मंत्री बनाया गया है, जबकि निर्मला सीतारमन को वित्त मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा कर पहली बार लोकसभा पहुँचने वालीं स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बनाया गया है। स्मृति मेनका गांधी की जगह लेंगी, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नेतृत्व करने के साथ-साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग का दायित्व तथा उन सभी मामलों और विभागों का भी दायित्व संभालेंगे, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
गुजरात के गृह राज्य मंत्री से देश के गृह मंत्री बने शाह

गांधीनगर से पहली बार चुनाव लड़ कर पहली ही बार में लोकसभा सांसद बनने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पीएम मोदी ने देश का गृह मंत्री बनाया है। मोदी ने राजनाथ सिंह के स्थान पर शाह को यह महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा है। शाह को गुजरात में मोदी के ही मुख्यमंत्रित्वकाल में गृह राज्य मंत्री के रूप कार्य करने का अनुभव है। अब वे देश के गृह मंत्री बनाए गए हैं। शाह इस समय राज्यसभा सदस्य भी हैं।
एस. जयशंकर को बहुत बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को सुषमा स्वराज की जगह विदेश मंत्री बना कर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एस. जयशंकर लोकसभा या राज्यसभा किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, परंतु मोदी जयशंकर की विदेश नीति और उससे जुड़े कार्यों से अत्यंत प्रभावित हैं। इसीलिए मोदी ने जयशंकर को न केवल सीधे मंत्रिमंडल में स्थान दिया, अपितु केबिनेट मंत्री और उसमें भी विदेश मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी सौंपी है। जयशंकर ने चीन के साथ डोकलाम विवाद को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राजनाथ-निर्मला-स्मृति को बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनाथ सिंह को निर्मला सीतारमन की जगह रक्षा मंत्री बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, तो निर्मला सीतारमन को भी अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। निर्मला इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज देख चुकी हैं। दूसरी तरफ अब तक राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्य मंत्री रहीं और इस बार राहुल गांधी को हरा कर जायंट किलर सिद्ध हुईं स्मृति ईरानी न केवल पहली बार लोकसभा पहुँची हैं, अपितु मोदी ने उनका केबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोशन भी किया है और आज महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री बना कर बड़ी जिम्मेदारी भी दी है।
रविशंकर-गड़करी-पीयूष को पुराना काम

नितिन गड़करी और रविशंकर प्रसाद के मंत्रालयों में बड़ा फेरबदल नहीं किया गया है। गड़करी को सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाए रखा गया है, जबकि रविशंकर प्रसाद को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है। नरेन्द्र सिंह को कृषि मंत्री, पीयूष गोयल को रेल मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन को स्ास्थ्य मंत्री, रामविलास पासवान को , हरसिमरत कौर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोियम मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री, प्रह्लाद जोशी को संसदीय. मामलों का मंत्री, महेन्द्र नाथ पांडेय को कौशल विकास मंत्री, थावर चंद गहलोत समाज कल्याण मंत्री, अर्जुन मुंडा को आदिवासी मामलों का मंत्री, गिरीराज सिंह को पशुपालन मंत्री, गजेन्द्रसिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्री, हरदीप सिंह पुरी को उड्डयन मंत्री बनाया गया है।
मोदी मंत्रिमंडल 2 में मंत्रियों के नाम और आवंटित विभागों की सूची इस प्रकार है :
मंत्रियों का नाम | किस मंत्रालय का दिया गया जिम्मा |
1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) | प्रधानमंत्री के पद के साथ कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय. इसके अलाव वो सभी मंत्रालय जो किसी भी मंत्री को अलॉट न हुए हो |
2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) | रक्षा मंत्रालय |
3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) | गृह मंत्रालय |
4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री) | रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय |
6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री) | वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय |
7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री) | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय |
8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री) | कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय |
9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री) | कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय |
10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री) | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री) | विदेश मंत्रालय |
12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री) | मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री) | सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय |
14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री) | आदिवासी मामलों का मंत्रालय |
15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री) | महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय |
16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री) | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय |
17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री) | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय |
18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) | रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय |
19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय |
20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री) | अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय |
21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) | संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय |
22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री) | कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय |
23. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री) | भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय |
24. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री) | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय |
25. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री) | जल शक्ति मंत्रालय |
26. संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
27. राव इंद्रजीत सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय |
28. श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री) |
29. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री) |
30. किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री) |
31. प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) |
32. आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री) |
33. हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री) |
34. मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) | जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री) |
35. फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री) | इस्पात राज्य मंत्री |
36. अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री) | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री |
37. जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री) | सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री |
38. कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री) | सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री |
39. दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री) | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री |
40. जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री) | गृह राज्य मंत्री |
41. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री) | कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री |
42. रामदास अठावले (राज्य मंत्री) | सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री |
43. साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री) | ग्रामीण विकास राज्य मंत्री |
44. बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री) | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री |
45. संजीव कुमार बलियान (राज्य मंत्री) | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री |
46. धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री) | मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री |
47. अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री) | वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री |
48. सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री) | रेल राज्य मंत्री |
49. नित्यानंद राय (राज्य मंत्री) | गृह राज्य मंत्री |
50. वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री) | विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री |
51. रेणुका सिंह (राज्य मंत्री) | आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री |
52. सोम प्रकाश (राज्य मंत्री) | वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री |
53. रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री) | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री |
54. प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री) | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री |
55. कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री) | कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री |
56. देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री) | महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री |
57. अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री) | संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री |
58. रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री) | जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री |