कोरोना वायरस के नए रूप से चिन्तित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिये हैं। इस वायरस के नए प्रकार B.1.1.529 का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में चला और अब तक बोत्सवाना, बेल्जियम, इस्राइल और हांगकांग में इसके संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए कोरोना वायरस को ओमिक्रॉन नाम दिया है। संगठन के अनुसार, यह वायरस डेल्टा वायरस की तरह बहुत अधिक संक्रामक है।
इसे देखते हुए यूरोपीय संघ के अलावा USA, Canada, UK, Israel, Japan, Kenya, Singapore में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमरीका ने सोमवार से सात अन्य देशों पर भी यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
Article Categories:
News