Aarogya Setu app ने व्यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में मदद के लिए एक नया तकनीकी समाधान शुरू किया है। नई Open Application Programming Interface – API सेवा से संगठन अपने कर्मचारियों की Aarogya Setu app से स्वास्थ्य की जानकारी ले सकेंगे और घर से काम करने के विभिन्न तरीकों को जान सकेंगे।
आरोग्य सेतु की ओपन एपीआई सेवा से Covid-19 संक्रमण के जोखिम से बचा जा सकेगा और व्यवसायों तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।
50 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठन और व्यावसायिक संस्थाएं इस नई सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये संगठन नई तकनीक का इस्तेमाल कर हर समय अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य स्थिति की आसानी से जाँच कर सकते हैं।
Aarogya Setu App इस वर्ष 2 अप्रैल से शुरू होने के बाद से ही Covid-19 पर कडाई से निगरानी कर रहा है। Aarogya Setu App के अब तक 15 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।