दिल्ली: भारत इस समय सबसे ज्यादा हथियार (Weapons) खरीदने वाला देश बन गया है। 2013 से 2017 के बीच में किये गये हथियारों के आयात में भारत की 12 फिसदी हिस्सेदारी रही है। ग्लोबल थिंक टैंक स्टाकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा जारी किये गये रिपोर्ट से पता चला है कि 2008 से 2012 और 2013 से 2017 के बीच हथियार खरीदने के मामले में भारत 24 फिसदी आगे रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के बीच दूरिया बढ़ने के कारण हथियारों के खरीद में इजाफा हुआ है।
भारत ने 2013 से 2017 के बीच सबसे ज्यादा लगभग 62 फिसदी हथियार (weapons) रूस से आयात किया है और इसके बाद अमेरिका है। हथियारों का आयात करने के मामले में भारत के बाद सउदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया है।
दुनिया में हथियारों के सप्लाई के मामले में चीन इस समय 5 दिशों में शामिल है। पहले नम्बर पर अमेरिका और दूसरे नम्बर पर रूस तथा तिसरे पर फ्रंस और फिर इसके बाद जर्मनी का नाम आता है। ये पांच देश दुनिया के लगभग 74 फिसदी हथियार का सप्लाई (Weapon Supply) करते हैं। चीन पाकिस्तान को सबसे ज्यादा हथियार का सप्लाई करता है। पाकिस्तान लगभग 35 फिसदी हथियार चीन से आयात करता है जबकि बांग्लादेश 19 फिसदी हथियार चीन से आयात करता है।
भारत के रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक उपक्रमों और आयुध कारखानों में बहुत अधिक समानताएं है लेकिन फिर भी इन उपक्रमों को पुनर्जीवत करने और अधिक गतिशील बनाने में जोर देना जरुरी है।