मुल्तान:-पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित सांबाड़ी शहर में एक Journalist की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली से मारे गए पत्रकार का नाम जीशान अशरफ बट्ट है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पत्रकार जीशान अशरफ बटट को गोली मारी गई उस वक्त वह पुलिस को फोन करके कह रहे थे कि उनको मारने के लिए संघ परिषद के एक अध्यक्ष आ रहे हैं। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार Journalist जीशान अशरफ बट्ट स्थानीय अखबार नवा-ए-वक्त के लिए काम करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रोज उन्होंने पुलिस को फोन किया और कहा कि संघ परिषद के एक अध्यक्ष इमरान चीमा उन्हें गोली मारने के लिए आ रहे हैं। उसी वक्त कुछ बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर भाग गए।
दरअसल पाकिस्तान में इनदिनों पत्रकारों की हालत बहुत खराब है। जुल्म और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सीधे गोली मार दिया जा रहा है। कुछ दिन पहलें रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी मारे गए पत्रकार का नाम अंजुम मुनेर राजा है। उनकी उम्र 40 वर्ष थी।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि था कि अंजुम देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी। यह घटना पाकिस्तानी सेना के राष्ट्रीय मुख्यालय के पास बैंक रोड पर हुई थी। उन्होंने बताया कि अंजुम के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर छह गोलियां मारी गई थी। अंजुम की उसी वक्त मौत हो गई।
बिहार में भी की गई पत्रकारों की हत्या
इसी महीने भारत में भी दो Journalist की हत्या कर दी गई। यह हादसा बिहार के भोजपुर जिले में दो पत्रकारों को स्कॉर्पियो गाड़ी से बुरी तरह कुचल दिया गया। हादसे के वक्त दोनों पत्रकार रामनवमी जुलूस का कवरेज करके लौट रहे थे। इस मामले में पूर्व मुखिया के पति मोहम्मद हरसू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि मोहम्मद हरसू का बेटा डब्ल्यू मियां कई दिनों तक फरार रहने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पूर्व मुखिया के पति मोहम्मद हरसू और पत्रकार नवीन निश्चल के बीच किसी खबर को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हरसू ने नवीन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। रामनवमी जुलूस के कवरेज से नवीन और विजय घर लौट रहे थे। उसी दौरान उसे रास्ते मेंघेर लिया गया हरसू और उसके बेटे ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से नवीन की बाइक में जोर दार टक्कर मारी। दोनों नीचे गिर गए, तो गाड़ी से कुचल कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार होने लगे, ग्रामीणों को सूचना मिली, तो घटनास्थल की तरफ भागे लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।