करनी सेना एक सामाजिक संगठन है जिसमें सभी जाति के लोगों का समावेश किया गया है, उनके सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक एवम राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करता है। उसी के चलते अहमदाबाद शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन 19 सितम्बर रविवार के दिन CTM कुशाभाऊ हॉल में किया गया । उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद के पूर्व विस्तार मेघाणीनगर से CTM कुशाभाऊ ठाकरे हॉल तक एक शोभायात्रा एवम कारोबारी बैठक का आयोजन किया। कारोबारी बैठक में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने शिरकत की और करनी सेना गुजरात के की गई कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को बताया।
उन्होंने बताया कि गुजरात मे मेरा दूसरा दौरा है और आज यहाँ आकर बहुत खुशी हुई। इस कार्यक्रम की शरुआत दीप प्रागट्य के साथ कि गई जिसमें सूरज पाल सिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष करनी सेना), उमेदसिह( राष्ट्रीय सगठन महामंत्री), शुभाष ठाकोर, बॉबी पाटिल श्रीमति राधिका अग्रवाल(राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति), सोना सिंह राजपूत (प्रदेश अध्यक्ष गुजरात) और बड़े पदाधिकारियो के साथ करनी सेना गुजरात के सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए करनी सेना गुजरात के इस कार्यक्रम में सूरज पाल ने बताया कि जो देश विरोधी बात करेगा करनी सेना उसका विरोध करेगी। करनी सेना लोगों के लिए रात दिन काम करेगी।
कोरोना काल के अंदर करनी सेना ने 19 लाख लोगों को खाना खिलाया। कोरोना काल में करनी सेना ने कई लोगों की मदद की, करनी सेना महिला के सम्मान की बात करती है। करनी सेना कोरोना वॉरियर्स के सम्मान की बात करती है। करनी सेना गुंडा गर्दी सहन नहीं करेगी और गुंडा गर्दी करने वाले लोगों का हमेशा विरोध करेगी।
इस कार्यक्रम में महाभारत के अभिनेता फिरोज खान भी उपस्थित रहे जिन्होंने महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाई और लोगों को महाभारत के माध्यम से संदेश दिया जिसमें अनेक बातों का विवरण किया गया था।
