प्लास्टिक आज हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी में इस्तेमाल होने वाले कई चीजें प्लास्टिक से ही बनती हैं। लेकिन आप ये भी जानते होंगे कि प्लास्टिक धरती पर प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक है और परेशानी की बात ये है कि यह सैंकड़ों सालों तक खत्म भी नहीं होती है। ऐसे हालात में Maharashtra Government ने Plastic Waste से निपटने का नायाब तरीका निकाला है। दरअसल महाराष्ट्र में प्लास्टिक को Recycle कर इससे सड़के बनाने, सीमेंट बनाने और इंडस्ट्रियल फ्यूल जेनरेशन के काम में इस्तेमाल किया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। अब सरकार पुराने स्टॉक को रिसाइकिल करने की योजना बना रही है। इसके तहत पुरानी प्लास्टिक और Plastic Waste को पिघलाकर उसे चारकोल की तरह सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक से ऊर्जा और सीमेंट बनाने के काम में भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार विभिन्न इंडस्ट्रीज से बातचीत कर रही है। इन सब के अलावा महाराष्ट्र सरकार ऐसे लोगों को भी Incentive देने पर विचार कर रही है, जो लोग प्लास्टिक इकट्ठा करते हैं।
गौरतलब है कि मार्च 2018 से महाराष्ट्र सरकार प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह से बैन लगाने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक कुल Municipal Waste का 3-5% प्लास्टिक होता है। आंकड़ों के अनुसार, अकेले मुंबई में 10,000 टन कचरा उत्पन्न होता है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की यह पहल बेहद सराहनीय कही जाएगी।