प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लागू चुनाव आचार संहिता के बीच बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और उनके इस संबोधन ने 130 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। मोदी ने अपने संबोधन में जो घोषणा की, उससे फिर एक बार स्पष्ट हो गया है कि मोदी है, तो इस देश में सब कुछ मुमकिन है। मोदी ने जो घोषणा की, उससे यह भी सिद्ध हुआ है कि देश मोदी के हाथों में जल-थल-नभ हर जगह सुरक्षित है।
पीएम मोदी ने देशवासियों को अपने संबोधन में बताया कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी सफलता हासिल की है। ऐसी सफलता, जो अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही हासिल कर सके हैं। भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है।
मोदी ने कहा, ‘कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर ‘लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)’ में एक सेटेलाइट को मार गिराया। यह ऑपरेशन मात्र 3 मिनट में ही पूरा कर लिया गया। मिशन शक्ति नामक यह ऑपरेशन अत्यंत कठिन था, जिसमें अत्यंत उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। हम सभी भारतीयों के लिए यह गौरव की बात है। यह पराक्रम भारत में ही तैयार ए-सैट मिसाइल के जरिए किया गया है। मैं इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूँ। आज फिर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। हमारे सेटेलाइट का लाभ सभी को मिलता है। आने वाले दिनों में इनका उपयोग और महत्व बढ़ाना है। ऐसे में इनकी सुरक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।’
मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का मिशन शक्ति ऑपरेशन केवल आत्मरक्षा के लिए है। किसी देश पर हमला करने के लिए भारत कोई अंतरिक्ष कार्यक्रम नहीं चला रहा।
नीचे दिए गए VIDEO पर CLICK कर आप भी सुनिए PM नरेन्द्र मोदी का पूरा भाषण :