26 जनवरी 2018 को हमारा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2018) मना रहा है। जैसा कि हम जानते होंगे ही कि 26 नवंबर 1949 में हमारा संविधान बना, जिसे 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। यही वजह है कि हमारा देश हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2018) के रुप में मनाता है। हमेशा की तरह इस वर्ष भी नई दिल्ली में इंडिया गेट पर सैन्य बलों की परेड देखने को मिलेगी, जिसका सीधा प्रसारण सरकारी चैनल दूरदर्शन पर किया जाएगा। वहीं आज शाम यानि कि 25 जनवरी की शाम देश के राष्ट्रपति, राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
Republic Day 2018 की महत्वपूर्ण बातें
- 26 जनवरी पर सैन्य बलों की परेड सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरु होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लालकिले तक जाएगी।
- इस बार की परेड में 14 राज्यों/ केन्द्र शासित राज्यों और 9 केन्द्रीय विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
- इस गणतंत्र दिवस (Republic Day 2018) पर 10 आसियान देशों (ASEAN Countries) के राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इन 10 आसियान देशों में थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रुनेई शामिल हैं।
- 26 जनवरी की परेड में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के साथ ही मेहमान देशों के करीब 700 छात्र भी हिस्सा लेंगे। वहीं भारतीय सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force or BSF) की 113 महिला सैनिक भी मोटरसाईकिल स्टंट परफॉर्म करेंगी।
- गणतंत्र दिवस के उत्सव के तौर पर लालकिले में 26 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ नामक एक आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति को प्रमोट करना और देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करना है।
- Republic Day 2018 के अवसर पर कुल 795 पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 107 Police Medal of Gallantry, 75 President’s Police Medal और 613 Police Medal for Meritorious Service के लिए प्रदान किए जाएंगे।
- 7 बालिकाओं समेत कुल 18 बच्चों का चयन National Bravery Awards 2017 के लिए किया गया है। इनमें से 3 बच्चों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा।
- Republic Day 2018 की संध्या पर ही पद्म सम्मान (Padma Awards) की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि यह सम्मान लोगों को उनके कार्यक्षेत्र जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिसिन, समाज कल्याण, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विस, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन और कल्याणकारी कामों के लिए दिया जाता है। इन अवार्ड्स में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसे सम्मान शामिल हैं। गौरतलब है कि इस साल कुल 15700 लोगों ने पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन किया है।
- इस साल पहली बार सरकार के रिसर्च इंस्टीट्यूट ICAR की भी झांकी परेड का हिस्सा होगी। ICAR की झांकी का विषय कृषि होगा।
- बताते चलें कि Republic Day पर केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 25 जनवरी की आधी रात से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं पटेल चौक और रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन 26 जनवरी की सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेंगे।
Article Categories:
News