शुक्रवार 6 नवम्बर को परम श्रद्धेय भजन सम्राट श्री विनोद अग्रवाल जी के दूसरे प्रिया प्रीतम मिलन दिवस पर राधा माधव संकीर्तन मंडल, अंबाला शहर के द्वारा नगर के ट्रस्ट मंदिर राधे श्याम में बाऊ जी के निमित हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में बाऊ जी द्वारा गए भजनों द्वारा ही उनको भावांजलि अर्पित की गई। मंडल सचिव विवेक सबलोक ने बताया कि अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में परम श्रद्धेय बाऊ जी श्री मुरलीधर मल्होत्रा जी द्वारा 2012 में अंबाला मंडल की स्थापना की गई थी। मंडल का एकमात्र उद्देश्य हरि नाम संकीर्तन का प्रचार प्रसार करना है। मंडल द्वारा गत 2 वर्षों से प्रत्येक एकादशी को अलग अलग स्थानों पर हरि नाम संकीर्तन किया जाता है। मंडल द्वारा संकीर्तन निशुल्क किया जाता है। इस भजन संध्या में मंडल अध्यक्ष विवेक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष दविंदर घई, राकेश अरोड़ा, धर्मेश अग्रवाल, अंकुर सिंगला, मोनू डांग, पारस, मनोज बांगा, मनीश अग्रवाल, मोहित सचदेवा, रजनीश, वामन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Article Categories:
News