युवा आज के समय में दुनिया की Leading Force बन चुके हैं। किसी भी देश की सोशल और पॉलिटिकल लाइफ पर युवाओं का प्रभाव दिनों-दिन बढ़ रहा है। अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने भी युवाओं के इस बढ़ते प्रभाव को अपनी मंजूरी दी है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने “Youthquake” शब्द को साल 2017 का “Word of the Year” चुना है।
क्या है Youthquake
Youthquake शब्द Youth और Earthquake का मिला-जुला रुप है। अगर Defination की बात करें तो Youthquake से मतलब सांस्कृतिक, राजनैतिक और सामाजिक जीवन पर युवाओं के प्रभाव से है। इस शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल Vogue मैग्जीन की एडिटर डियाना व्रीलैंड ने साल 1960 में किया था। उस वक्त डियाना ने ब्रिटेन के फैशन और म्यूजिक पर यूथ के बढते प्रभाव के कारण “यूथक्वेक” शब्द का इस्तेमाल किया था। लेकिन कुछ समय पहले हुए ब्रिटेन के चुनावों के वक्त और उसके बाद कई कारणों से यह शब्द एक बार फिर से चर्चा में आया। जिसके बाद ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे Word of the Year के खिताब से नवाजा।
बता दें कि ब्रिटेन के अलावा न्यूजीलैंड में हुए चुनावों में भी युवाओं ने राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला, जिससे यूथक्वेक शब्द चर्चा में आ गया था। यूथक्वेक के अलावा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के वर्ड ऑफ दी ईयर की रेस में antifa, broflake, newsjacking, white fragility, gorpcore, kompromat, milkshake duck और unicorn जैसे शब्द शामिल रहे। वहीं पिछले साल post-truth को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने word of the year रहा था।