Housefull 5 में Nora Fatehi ने ली एंट्री, बोल्ड अंदाज से निकालेंगी दर्शकों की आहें

Nitin

Housefull 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार कई फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से एक फिल्म है ‘हाउसफुल’ और इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म के चार भाग आ चुके हैं। फिल्म ‘हाउसफुल’ के चारों पार्ट को काफी पसंद किया गया है। अब इस फिल्म का पांचवां पार्ट ‘हाउसफुल 5’ आने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर एक नया अपडेट आया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं किस एक्ट्रेस की हुई है फिल्म में एंट्री।

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही

52692414bcc5267ae689ed3fb36915b074340826b5cc1cbd8fcb0fb67f377fd3.0

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा है, नोरा फतेही फिल्म हाउसफुल 5 में अहम भूमिका निभा सकती हैं। नोरा फतेही की कॉमिक टाइमिंग उनके फैंस का खूब मनोरंजन करेगी। नोरा फतेही एक अलग अवतार में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नोरा फतेही की कास्टिंग की मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म ‘हाउसफुल’ के चारों पार्ट रहे है सफल

aa9e8b013d37ec3228c5e9b36acd3ff0e3d0bff39795b6a2380ad35ff53e9e75.0

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के निर्देशन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी के पास है, जबकि साजिद नाडियाडवाला फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने इसी साल जून में फिल्म हाउसफुल 5 की घोषणा की थी और यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘हाउसफुल’ साल 2010 में रिलीज हुई थी, यानी 14 साल बाद इसका पांचवां पार्ट रिलीज होगा। फिल्म ‘हाउसफुल’ के चारों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्टिंग के अलावा नोरा फतेही कई डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आती हैं।