Tata October Month Sale : टाटा मोटर्स देश की तीसरी सबसे बड़ी कार बेचने वाली कंपनी है। इसके दो मॉडल – नेक्सॉन और पंच – बेस्ट सेलर हैं। हालाँकि, पंच को भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। दो साल से भी कम समय में यह एसयूवी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रही। अब यह बिक्री के मामले में (Tata Nexon) के काफी करीब आ गई है। अक्टूबर (2023) महीने में इन दोनों की बिक्री के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं रहा।
Tata Punch Vs Tata Nexon

अक्टूबर 2023 में टाटा की कुल बिक्री में नेक्सॉन और पंच दो सबसे अधिक योगदान देने वाले मॉडल थे। इन दो मॉडलों का टाटा की कुल बिक्री में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले महीने 16,887 इकाइयों की कुल बिक्री के साथ नेक्सॉन टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। वहीं, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में पंच माइक्रो एसयूवी की कुल 15,317 यूनिट्स बेची हैं। यानी दोनों की बिक्री में सिर्फ 1570 यूनिट्स का अंतर है।
टाटा कार अक्टूबर सेल (अक्टूबर 2023)

–Tata Nexon : 16887 यूनिट्स बिकीं
— Tata Punch: 15317 इकाइयां बिकीं
–Tata Tiago : 5356 यूनिट्स बिकीं
–Tata Altroz : 5984 यूनिट्स बिकीं
–Tata Tigor: 1563 यूनिट्स बिकीं
–Tata Harrier : 1896 यूनिट्स बिकीं
–Tata Safari : 1340 इकाइयां बिकीं
टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की कीमत

टाटा नेक्सन की कीमत 8.10 लाख रुपए से 15.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है। वहीं, पंच की कीमत 6 लाख रुपए से 9.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है। यानी जहां से नेक्सन की कीमत शुरू होती है, वहीं पंच के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.42 लाख रुपए ज्यादा है। हालाँकि, आपको बता दें कि नेक्सॉन, पंच की तुलना में एक सेगमेंट ऊंची एसयूवी है।