द ग्रेट खली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वैसे तो रेसलिंग को विदेशियों का खेल माना जाता है और इसकी लोकप्रियता भारत में बहुत कम है, लेकिन जब से द ग्रेट खली ने इसमें कदम रखा है, तब से इसकी लोकप्रियता भारत में भी हद से ज्यादा बढ़ गई है। द ग्रेट खली ने विदेशों में विदेशी पहलवानों को हराया और इसी वजह से हर कोई उन्हें रेसलिंग की दुनिया का बेताज बादशाह कहा जाता है। यह खिलाड़ी कुश्ती की दुनिया से था, मगर अब वह संन्यास ले चुके है और घर पर परिवार के साथ समय बिताते है और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते है। इसी बीच हाल ही में लोगों की नजर द ग्रेट खली की पत्नी पर गई है, जिनका नाम हरमिंदर कौर है और उनकी पत्नी की सुंदरता की दुनिया कायल हैं।
द ग्रेट खली की पत्नी है परम सुंदरी
बता दे कि खली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब इस खिलाड़ी ने अपनी पत्नी हरमिंदर के साथ एक तस्वीर शेयर की।
इन तस्वीरों में हरमिंदर कौर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने साल 2003 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 10 साल बाद हरमिंदर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसे द ग्रेट खली बहुत प्यार करते हैं।
मां बनने के बाद भी लगती है बेहद खूबसूरत
द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा इन दिनों अपनी पत्नी की वजह से सुर्खियों में हैं। द ग्रेट खली की पत्नी हरमिंदर का खूबसूरत अंदाज जिसने भी देखा है, हर कोई यही कह रहा है की वह बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह हमेशा सादगी में रहती हैं, मगर इसके बाद भी उनकी खूबसूरती ऐसी है कि लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं।
द ग्रेट खली खुद अपनी पत्नी के साथ काफी समय बिताते हैं और जब 2003 में दोनों ने एक दूसरे से शादी की तो वह हरमिंदर ही थीं, जिन्होंने हर कदम पर द ग्रेट खली का साथ दिया और उन्हीं की वजह से द ग्रेट खली ने अपनी जिंदगी की चुनौतियों को पर किया और सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की। इन दोनों की जोड़ी को देखकर हर कोई कहता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।