Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSEB) ने कक्षा 12वीं के Arts और Commerce के परिणाम घोषित कर दिये हैं। परीक्षा के लिए 3.71 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2.83 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए। सबसे अधिक परिणाम पाटन जिले में 86.67 प्रतिशत रहा। सूरत शहर में A1 ग्रेड वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। सूरत में 186 छात्र जबकि राजकोट में 108 छात्रों को A1 ग्रेड मिला है। अहमदाबाद में, A1 ग्रेड में 40 छात्र पास हुए हैं।
बोर्ड ने पहले कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम जारी किए थे तथा साथ ही कक्षा 10वीं के परिणाम भी घोषित किया थे। 10वीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 60.64 था। वहीं 12वीं विज्ञान वर्ग का रिजल्ट 71.34 प्रतिशत रहा था। यह परिणाम गुजरात बोर्ड की वेबसाइट http://gseb.org/ पर प्रकाशित किया गया है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट –
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट http://gseb.org/ पर जाएं।
- गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटर रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।